फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में दीपावली महोत्सव पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में रंगोली कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते प् - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्रीकृष्णा स्कूल में दीपावली महोत्सव को लेकर हुई रंगोली प्रतियोगिता में छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा आठवीं से वंशिका ने प्रथम, मंशिका ने द्वितीय व दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सातवीं से निक्की प्रथम, लवीना द्वितीय एवं आंचल तीसरे स्थान पर रही। छठी से निकीता प्रथम, तान्या दूसरा व आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के एमडी कर्मवीर राव, प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्राचीन समय से ही रंगोली का विशेष महत्व रहा है। किसी भी उत्सव एवं त्योहार में रंगोली विशेष होती है। इस मौके पर उर्मिला, मंजू सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें