फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में भोजावास निवासी रेलवे कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब साढ़े तीन महीने बाद जिले के गांव भोजावास में डी ग्रुप के 41 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम से पहले शव के सैंपल लेकर जांच की तो वह कोरोना संक्रमित पाया गया। कोरोना के लिए तय किए गए मानकों के अनुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव के हिस्से को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। सोमवार को मृतक के परिवार के अलावा आसपास के लोगों के सैंपल भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भोजावास निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति उत्तरप्रदेश के गौरखपुर बस्ती में रेलवे विभाग में डी ग्रुप के तहत स्टोर कीपर के पद पर तैनात था। वह 26 मार्च को छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था। 6 अप्रैल को उसे बुखार की शिकायत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। चार दिन बाद शनिवार को उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। रविवार को उसकी तबीयत दोबारा से खराब होने के कारण परिजन उसे उपचार के लिए रेवाड़ी ले जा रहे थे, लेकिन रेलवेकर्मी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों को संदेह होने पर मृतक की रैपिड किट से कोरोना की जांच की गई। उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। एंबुलेंस चालक भारत और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नीरज सहित परिजनों तीन व्यक्ति ने पीपीई किट पहन कर एंबुलेंस में शव को रखवाकर गांव भोजावास के शमशान घाट में लेकर पहुंचे। जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक एक लड़का 9 वर्ष और दूसरा लड़का 4 वर्ष का है। मृतक 2013 में रेलवे में डी ग्रुप में भर्ती हुआ था।
शव के साथ पहुंचे सभी के सैंपल लिए
शव के साथ महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में पहुंचे सभी लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसकी दो दिन में रिपोर्ट आएगी। इसके अलावा अस्पताल के कर्मियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के सैंपल भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना संक्रमण से मौत का मामला जानकारी में आ चुका है। गांव में कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। परिवार के अलावा आसपास के एरिया में मोबाइल वैन भेजकर सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना के सभी निर्देशों की सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

दिनेश कुमार, एसडीएम, कनीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें