नारनौल। सचेत नागरिक मंच ने जिला उपायुक्त द्वारा मच्छरों से पनपने वाली बीमारियों के प्रति जनता को सचेत करने के लिए एडवाइजरी जारी करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
सचेत नागरिक मंच ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद को बीमारी फैलने से रोकने के लिए उचित कार्रवाई करनी चाहिए। इन दोनों विभागों को सड़क, शिविर, साफ-सफाई व जलभराव आदि समस्याओं से शहर को निजात दिलाने के लिए उपायुक्त को कड़ाई से निर्देश जारी करना चाहिए। पिछले कई महीनों से शहर में दोनों विभागों की ओर कोई काम नहीं कराया गया है इस कारण शहर की जनता परेशान है।
उपायुक्त ने 27 अगस्त को अधिकारियों की बैठक कर समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए थे परंतु एक महीने के बाद भी अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। मंच के संरक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि इन दोनों विभागों के माध्यम से हर साल करोड़ों रुपये विकास के नाम पर शहर में खर्च किए जाते हैं फिर भी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। क्षेत्रों में जलभराव है वहां मच्छरों की रोकथाम के लिए स्प्रे का इंतजाम किया जाए।