फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट मनाएगा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सतरंगी सप्ताह

Sat, 11 May 2024 10:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल सतरंगी सप्ताह का आयोजन करेगा।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि 12 से 18 मई तक आयोजित होने वाले इस अभियान में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सतरंगी सप्ताह के नाम से एक विशेष अभियान लांच किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र भारद्वाज रहेंगे। इसका संयोजन भीमसेन शर्मा एवं नरोत्तम सोनी करेंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि वर्तमान चुनाव में मतदान के प्रति लोगों के उत्साह में कमी आई है। यह उदासीनता लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह है। लोगों में उत्साह भरने और शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट सतरंगी सप्ताह का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन

संजय शर्मा एवं सचिव डॉ. मनोज आफरिया ने बताया कि सात दिनों तक अलग थीम के नाम से अलग-अलग कार्यक्रम लेकर इस अभियान को चलाया जाएगा। हर दिन को एक अलग रंग की थीम का नाम दिया गया है। प्रथम दिन 12 मई को येलो थीम के अंतर्गत वृद्ध नागरिक संगठन के साथ मिलकर वृद्ध नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। ट्रस्ट की महिला सदस्य मोबाइल पर संदेश भेजकर अपील करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें