बुजुर्ग अपना नाम बनवारी लाल बता रहा है और ढाणी मामराज का रहना वाला है। वह बोल नहीं सकता है, लेकिन वह कागज पर लिखकर बता रहा है कि उसके ऊंट को गांव के कुछ युवाओं ने चोट पहुंचाई है। जब उसकी किसी ने नहीं सुनी तो वह ऊंट यहां लेकर पहुंचा है।
नारनौल में एक बुजुर्ग की समस्या का समाधान नहीं होने पर अपना ऊंट लेकर सोमवार दोपहर 2 बजे लघु सचिवालय में पहुंच गया। वह अपने ऊंट को लघु सचिवालय के मुख्य द्वार के पास लेकर पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस कर्मी हरकत में आए और बुजुर्ग व ऊंट को मुख्य द्वार के सामने से हटाया। जिसके बाद वह अधिकारियों की पार्किंग के पास ही ऊंट को बांधकर बैठ गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग अपना नाम बनवारी लाल बता रहा है और ढाणी मामराज का रहना वाला है। वह बोल नहीं सकता है, लेकिन वह कागज पर लिखकर बता रहा है कि उसके ऊंट को गांव के कुछ युवाओं ने चोट पहुंचाई है। जब उसकी किसी ने नहीं सुनी तो वह ऊंट यहां लेकर पहुंचा है। फिलहाल बुजुर्ग ऊंट को लेकर अधिकारियों की गाड़ी पार्किंग के पास बैठा है।
हालांकि बुजुर्ग से एसपी ने भी मुलाकात कर बुजुर्ग के मामले की जांच करने का आदेश दिया है। लेकिन बुजुर्ग अभी भी लघु सचिवालय में ऊंट लेकर बैठा हुआ है। पुलिस कर्मी भी बुजुर्ग के पास ही खड़े हैं और जानकारी जुटा रहे हैं।