पुलिस ने दो स्थानों से 2 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद करने के अलावा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिले में अवैध नशे के कारोबार करने वालों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया हुआ गया। थाना शहर महेंद्रगढ़ की टीम ने खायरा गांव में छापा मारकर 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सतीश उर्फ सतिया निवासी खायरा गांजा बेचने का काम करता है। जानकारी के आधार पर छापा मारकर उसके घर से 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं कनीना थाना की पुलिस ने गांव भोजावास के एक व्यक्ति के घर से 1 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी जोगेंद्र निवासी भोजावास को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कनीना प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि जोगेंद्र अवैध रूप से गांजा बेचने का काम करता है। जानकारी के आधार पर छापा मारकर घर की तलाशी ली गई तो 1 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कनीना थाना में मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।