फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर फायरिंग करने के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ टीम द्वारा पकड़े गए फायरिंग और मारपीट करने के आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जान से मारने की नीयत से घर पर फायरिंग करने और व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में महेंद्रगढ़ पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। मंगलवार को गिरफ्तार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ के इंचार्ज इंस्पेक्टर उमर मुहम्मद ने बताया कि उनकी टीम गश्त पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि सतनाली में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने और हथियार के बट से चोट मारने के आरोपी गढ़ी-खुडाना क्षेत्र में मौजूद हैं और कहीं बाहर जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही टीम गठित करके बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ टिंकू निवासी नौरंगा बास, प्रदीप उर्फ लोडर निवासी सतनाली बास और सुमित उर्फ अरुण निवासी सतनाली बास के रूप में हुई है।
आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से सतनाली के गांव सुरेहती जाखल में राजकुमार के घर पर 8 दिसंबर शाम के समय फायरिंग की थी। शिकायतकर्ता के बेटे को हथियार के बट से चोट मारकर घायल करने के अलावा जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने 9 दिसंबर को थाना सतनाली में चार नामजद व अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने मंगलवार को तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा जुटाई गई सूचना में जानकारी मिली है कि आरोपियों पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम देने की बाद कुबूली है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें