फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सीआईए नारनौल की पुलिस टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर फर्राटा भर रहे दो युवकों को दौखेरा गांव के पास नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर टीम ने दो और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के दिलपूरा निवासी मनीष और प्रमोद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए नारनौल की पुलिस टीम नांगल चौधरी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल सहित गांव दिलपुरा से नांगल चौधरी को तरफ आने वाले हैं। चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने जा रहे हैं। इस पर टीम ने दोखेरा गांव के बस अड्डा के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक मोटरसाइकिल दिलपुरा राजस्थान की तरफ से आती दिखाई दी।, इस पर टीम ने रुकने का इशारा किया गया। जिस पर चालक मोटरसाइकिल को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। टीम के सदस्यों ने मोटरसाइकिल समेत युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम मनीष और पीछे बैठे हुए युवक ने अपना नाम प्रमोद बताया। युवक मोटरसाइकिल के कागजात नहीं दिखा सके। सीआईए की टीम ने पाया कि मोटरसाइकिल चोरी की है उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई है। मोटरसाइकिल बारे आरोपियों से बताया कि उन्होंने यह मोटरसाइकिल जयपुर क्षेत्र से चोरी की हुई है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल जब्त कर ली और आरोपियों के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों से पूछताछ करते हुए सीआईए की टीम ने उनसे चोरी की दो ओर मोटरसाइकिल बरामद की है। जो जयपुर क्षेत्र से चोरी की थी। जांच करते हुए पुलिस ने पता लगाया कि आरोपियों के खिलाफ राजस्थान में पहले भी लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें