फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीपी ने अवैध काटी गई कॉलोनी में गिराए निर्माण

विज्ञापन
अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में तोड़फोड़ करती जेसीबी । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने बुधवार को शहरी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज कोरियावास रोड पर लगभग 2.5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की। राजस्व संपदा नारनौल में कुछ लोग महानिदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से बिना लाइसेंस लिए अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। जिसे जिला प्रशासन की मदद से तोड़ा दिया गया। इस कार्रवाई में 20 चहारदीवारी और डीपीसी के साथ-साथ सभी नेटवर्क रोड उखाड़ दिए गए। उक्त कार्रवाई डीटीपी प्रवीण कुमार चौहान की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार प्रवीण चौहान ने लोगों से अपील की कि वह नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय की अनुमति के न करें। महानिदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से लाइसेंस मिलने के बाद ही कृृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसलिए आम जन से बार-बार अपील की जा रही है कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लॉट प्रॉपर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें। कोई अवैध निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय नारनौल से जानकारी ले लें। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें