फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क को लेकर लोग नहीं दिखा रहे गंभीरता, बरत रहे लापरवाही

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बिना मास्क के बैठे लोग। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर लोग भी जागरूकता दिखाते हुए टीकाकरण कराने पहुंच तो रहे हैं, लेकिन मास्क को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में यह लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए। शुक्रवार को शहर में चार स्थानों पर लगाए गए शिविरों में कुल 675 लोगों को टीके लगाए गए। शुक्रवार को भी बिना मास्क वालों को नागरिक अस्पताल में प्रवेश नहीं दिया गया। शिविर के दौरन बस स्टैंड पर 104, नगरपालिका में 129, लघु सचिवालय स्थित अंत्योदय शिविर में 53 व नागरिक अस्पताल में 389 लोगों ने टीके लगवाए।
विज्ञापन

कहीं लापरवाही पड़ न जाए भारी
सरकार व प्रशासन के लाखों प्रयासों के बावजूद भी सरकारी कार्यालयों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर अभी भी लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। लोगों द्वारा बरती जा रही यह लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए। हालांकि एक जनवरी से सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन मास्क को लेकर अभी भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें