हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी पार्ट टाइम कर्मचारी यूनियन से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ जिला महेंद्रगढ़ के पार्ट टाइम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्ट टाइम कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सुरेश रोहिल्ला ने की।
सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान मास्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया की जिले के पार्ट टाइम कर्मचारियों मांग पत्र के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि निदेशालय पंचकूला द्वारा 25 अगस्त को पूरे प्रदेश में पार्ट टाइम कर्मचारियों का समय 3 घंटे बढ़ाया गया, लेकिन कर्मचारियों का मानदेय नहीं बढ़ाया गया, जोकि डीसी रेट के अनुसार 9300 रुपये बनते हैं। वर्ष 2019-20 का बकाया बजट भी पार्ट टाइम कर्मचारियों को नहीं मिला है। जिले में पार्ट टाइम कर्मचारी पूरी तरह से हताश और निराश हो चुके हैं, जिस पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए भरोसा दिलाया कि पार्ट टाइम कर्मचारियों का जो 3 घंटे का डीसी रेट अनुसार वेतन मान बनता है निदेशालय द्वारा मांग करके मंगवाया जाएगा। समय रहते कर्मचारी को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन पार्ट टाइम कर्मचारियों का पिछले साल वर्ष 2019-20 का वेतनमान बकाया है उसकी भी निदेशालय पंचकूला से मांग की जाएगी। जल्द ही उनका वेतनमान दिलवाया जाएगा। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश कमेटी के महेंद्र सिंह बोयत, कौशल कुमार, महेश, हवा सिंह, धर्मपाल शर्मा, अतर सिंह, मोतीलाल, मुकेश कुमार व विक्रम गुर्जर मौजूद रहे।