फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul: रात 12 बजे के बाद डीजे बजा तो पंचायत लगाएगी 21 हजार जुर्माना

Mon, 03 Jul 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

पशु-पक्षियों और ग्रामीणों की दिक्कतों को देखते हुए पंचायत में यह फैसला लिया गया है। पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं और विकास पर भी चर्चा हुई है।
विज्ञापन
गांव रामबास में बैठक करते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र के गांव रामबास में रात 12 बजे बाद डीजे बजाने पर ग्राम पंचायत ने 21 हजार रुपये जुर्माना लगाने का फरमान जारी किया गया है। यह फरमान पशु-पक्षियों और ग्रामीणों को होने वाली दिक्कत से बचाने के लिए लिया गया। सरपंच सरोज देवी ने कहा कि रविवार को समूचे गांव की पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन


अब तक गांव में कराए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा गांव के लोगों के सामने रखा तथा गांव में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की ताकि गांव में पड़े विकास के अधूरे कार्य मिलजुल कर पूरे किए जा सके।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में गांव में सबसे अहम मुद्दा यह रखा गया कि गांव में डीजे बजने से पशु-पक्षियों व ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता था, जिस पर सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर इस पर रोक लगाने की बात कही, जिस पर सभी ने फैसला लेते हुए कहा कि आज के बाद गांव में किसी भी खुशी में डीजे नहीं बजेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता रामनिवास शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश यादव, बलजीत सिंह, सुरेश रामबास, पुरुषोत्तम यादव, सोमबीर सिंह, सिकंदर सिंह, राजेंद्र पंच, रामवीर पंच, वेद प्रकाश नंबरदार, रमेश चौकीदार, अंगूरी देवी, सुषमा देवी, सतवीर सिंह बोहरा, कृष्ण यादव, सुरेश यादव, राजेंद्र सिंह, विकास जितेंद्र के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें