फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 818 में 817 पुलिस कर्मियों ने लगवाई दोनों डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के शत-प्रतिशत पुलिस कर्मियों को दोनों कोरोनारोधी टीके लग चुके हैं। पुलिस कर्मियों के साथ उनके परिवार के 18 आयु वर्ग से अधिक के लोग भी वैक्सीनेटेड हो चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि जिले में 818 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पदस्थ हैं। इसमें से 817 लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। वहीं पुलिस परिवार के 18 प्लस सदस्यों का भी टीकाकरण कराया जा चुका है। कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। पुलिस कर्मियों के वैक्सीनेशन के लिए सभी थाना प्रभारियों की जवाबदारी तय की गई है। प्रतिदिन शाम की गणना में इसकी समीक्षा की गई। वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दिन कहां कितनी वैक्सीन लगी, ये थानेवार जानकारी जुटाई गई। इसके लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को जवाबदेही तय की थी कि वे अपने-अपने यहां पदस्थ पुलिस कर्मियों को वैक्सीन लगवाए। पुलिस लाइन में वैक्सीनेशन रजिस्टर भी बनाया गया। जिसमें कहां कौन वैक्सीन लगवा चुका है और किसी ने किस कारण से नहीं लगवाई है। इसी तरह पुलिस परिवार के लिए सबसे पहले सूची बनाई कि 18 प्लस वाले कितने सदस्य हैं। टीकाकरण के संबंध में भ्रांतियां दूर करने के लिए लगातार डॉक्टर और पुलिस अधिकारियों द्वारा काउंसिलिंग भी की गई। वैक्सीनेशन की रोज समीक्षा की जाती है। इसी तरह जिले के पुलिस कर्मचारी बूस्टर डोज लगवाने में भी आगे हैं। जिले में अब तक 72 पुलिस कर्मचारियों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें