फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 में से 36 हजार राशन कार्ड परिवार पहचान पत्र के साथ जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले के राशन कार्ड धारकों को नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपने कार्ड को परिवार पहचान पत्र के साथ जुड़वाना होगा। जिले के 48 हजार राशन कार्ड में से 36 हजार राशन कार्ड परिवार पहचान पत्र के साथ जुड़ चुके हैं। शेष 12 हजार कार्ड धारकों को अधिकारी अगले 15 दिन के अंदर पीपीपी से जुड़वाएं। यह निर्देश उपायुक्त अजय कुमार ने वीरवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि एक अक्तूबर से पीडीएस राशन तथा समाज कल्याण तथा अन्य विभागों द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार की पेंशन का वितरण परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़कर किया जाएगा। सभी बीपीएल तथा एपीएल राशन कार्ड धारकों के खाते में सरसों के तेल के 250 रुपये हर महीना भेजा जाएगा। ऐसे में कार्ड धारकों को अपना कार्ड परिवार पहचान पत्र से जुड़वाना आवश्यक है। इसके लिए वे अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपना कार्ड पीपीपी से जुड़वा सकते हैं। इस मौके पर डीएफएससी अनिल कुमार, डीपीओ नरेश कुहाड़ व एपीओ जगबीर के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें