गांव मक्सूसपुर से हमीदपुर जा रहे मोटरसाइकिल सवार को एक कैंपर गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसमें मोटरसाइकिल सवार गांव मक्सूसपुर निवासी रणधीर की मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कैंपर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मक्सूसपुर निवासी अमर सिंह ने बताया कि 3 नवंबर की शाम को वह और गांव सरपंच रणधीर किसी निजी कार्य से अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से हमीदपुर गांव जा रहे थे। रणधीर उससे करीब 50-60 मीटर आगे चल रहा था। जब हम पार्वती पेट्रोल पंप से थोड़ी आगे पहुंचे तो पीछे एक कैंपर गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ लाया और उसके पास से निकला और आगे चल रहे रणधीर की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें रणधीर मोटरसाइकिल के साथ सड़क पर गिर गया। वहीं गाड़ी भी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में जाकर रुक गई। मगर गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को पीछे करके वहां से भाग गया। उसके बाद उसने रणधीर एंबुलेंस की सहायता से नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए। वहां भी चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे अन्य अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक को नारनौल के सरकारी अस्पताल नारनौल ले आए। यहां मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं परिजनों की शिकायत पर कैंपर चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर उनकी छानबीन शुरू कर दी।