फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकंददास गोशाला को दी एक लाख रुपये की सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। बाबा मुकुंद दास गोशाला नांगल चौधरी के प्रबंधन व गोमाता की देखभाल के लिए बूढ़वाल निवासी कैप्टन सूरजभान ने अपनी नेक कमाई में से एक लाख रुपये का चेक दान गोशाला प्रधान कुलदीप जेलदार को सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के संपन्न लोगों को गोमाता की सेवा के लिए गोशालाओं को दान देना चाहिए ताकि गायों की अच्छे से देखभाल व खाने-पीने की व्यवस्था सुचारू ढंग से बनी रहे। उन्होंने कहा कि बाबा मुकुंद दास गोशाला की व्यवस्था एवं प्रबंधन बहुत अच्छा रहा। यहां वास्तव में गोमाता की अच्छी प्रकार से देखभाल होती है तथा दानदाताओं की ओर से दिए गए दान का सदुपयोग होता है। इस दौरान गोशाला प्रधान कुलदीप जेलदार, सचिव प्रमोद वत्स, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, अंजनी शास्त्री, ओमप्रकाश मुनीम, बस्तीराम, प्रताप चौधरी व दाताराम नंबरदार आदि गोभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें