फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिडंत में एक की मौत, दो गंभीर रूप से हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दूलोठ की पहाड़ी के पास शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद रसूलपुर निवासी राजकुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल राजस्थान के गांव काकड़ा निवासी श्रीपाल व शेर सिंह को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई संदीप कुमार के बयान पर ऑटो चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव रसूलपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह और उसका 25 वर्षीय भाई राजकुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट भरकर नांगल सिरोही डालने के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर को उसका भाई राजकुमार चला रहा था। शनिवार सुबह करीब 9 बजे दुलोठ पहाड़ी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से मुख्य सड़क मार्ग पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान सामने से एक ऑटो चालक अपने ऑटो को तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली की ओर ला रहा था। उसे बचाने के प्रयास में ऑटो ट्रैक्टर के साइड में लग गया। ऑटो को बचाने के प्रयास में ईंटों से भरी हुई ट्राली व ट्रैक्टर गड्ढे में जा गिरे।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राजस्थान के गांव काकड़ा निवासी 50 वर्षीय शेरसिंह, 50 वर्षीय श्रीपाल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जिन्हें प्राथमिक उपचार हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जबकि राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ऑटो चालक के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें