फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली कनीना सड़क पर दुर्घटना में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली कनीना सड़क मार्ग पर गांव मोहल्डा के समीप सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई व तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव तुर्कीयावास निवासी नीरज, राजेश व महेंद्र अपनी ईको वैन में कनीना से अटेली की ओर आ रहे थे कि गांव मोहल्डा के समीप सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी जिससे राजेश व नीरज घायल हो गए वहीं महेंद्र (35) ने दम तोड़ दिया। वही इसी दुघर्टना के कारण गांव तिगरा निवासी राहुल जो बाइक पर जा रहा था भी चपेट में आने से घायल हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने नीरज के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क दुघर्टना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें