फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के अंतिम दिन कोरोना से एक की मौत, निजी स्कूल के तीन विद्यार्थी मिले संक्रमित

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के एक निजी विद्यालय में विद्यार्थी का सैंपल लेते चिकित्सक। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
साल के अंतिम दिन जिले में कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी। वीरवार को जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई, जबकि एक निजी स्कूल के तीन विद्यार्थी संक्रमित पाए गए। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 155 हो गई है। जबकि कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21693 हो गई है। जिनमें से 21535 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव झूक निवासी एवं पूर्व सैनिक कैंसर से पीड़ित था। कुछ दिन पहले उसको गुरुग्राम के ऑर्टिमिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने मौत का कारण कोरोना बताया है। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 155 हो गई है, जबकि कोरोना के तीन केस अभी एक्टिव हैं। जिले में 31 दिसंबर तक 240109 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 111654 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के लिए अब तक जिले से 473463 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2385 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। कोरोना संक्रमित मामले पाथेड़ा, सतनाली व बसई में मिले हैं। संक्रमितों में एक छात्र और दो छत्राएं शामिल है।
निजी स्कूल के तीन विद्यार्थी संक्रमित मिले
जिला स्वास्थ्य विभाग सरकार के आदेश पर सभी निजी एवं सरकार विद्यालयों के विद्यार्थियों की कोरोना जांच कर रहा है । 27 दिसंबर को महेंद्रगढ़ के एक निजी विद्यालय के विद्यार्थियों की सैंपलिंग की गई थी, जिनकी शुक्रवार को सुबह रिपोर्ट आई तो उनमें से तीन विद्यार्थियों को संक्रमित पाया गया। शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें विद्यालय पहुंचीं और एक हजार विद्यार्थियों का सैंपल लिया, जिनमें स्टाफ के सैंपल भी शामिल हैं। इसके अलावा तीनों विद्यार्थियों के परिजनों के सैंपल लिए गए हैं। ये विद्यार्थी 11वीं कक्षा के बताए जा रहे हैं। तीनों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भी एक निजी स्कूल की छात्रा मिली थी संक्रमित
कुछ दिन पहले गांव शोभापुर स्थित एक निजी स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा कोरोना संक्रमित मिली थी। उस समय भी सैकड़ों विद्यार्थियों की सैंपलिंग की गई थी। छात्रा बॉर्डर पर स्थित राजस्थान के एक गांव की रहने वाली है। वह जिले के एक स्कूल में पढ़ने आती है। राजस्थान निवासी होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने उस केस को महेंद्रगढ़ में शामिल नहीं किया था।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने जानकारी दी कि गुरुग्राम के एक अस्पताल में गांव झूक निवासी एवं पूर्व सैनिक की कोरोना से मौत हो गई। जबकि एक निजी स्कूल के तीन विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना से मरने वाले व्यक्ति का कैंसर का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें