फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत मामले के आरोपित को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली थाना अंतर्गत चार माह पूर्व अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दुर्घटना करने वाले चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को गांव से पैदल गुजर रहे गुजरवास निवासी 16 वर्षीय युवक आकाश को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया था। इस घटना में आकाश की मौत हो गई थी।
मृतक के पिता रमेश की शिकायत में बताया था कि एक स्विफ्ट कार जिसका आगे का नंबर आरजे 26 तथा बीच का 09 ही देख पाये थे। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच करते हुए गुरुगाम व दूसरे आरटीओ कार्यालय से संपर्क कर वाहन को पकड़ लिया। पुलिस ने अलग-अलग स्तर पर गहन जांच की तथा पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि निंबाहेड़ा निवासी कार चालक राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दिए बयानों में उसने सड़क दुर्घटना की बात कबूली है। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर दुर्घटना करने वाले को अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें