फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अधिकारी आए, देखा और लौट गए...सड़क की हालत जस की तस, दुकानदारों ने लगाई गुहार

विज्ञापन
फोटो संख्या:61- मोहल्ला काली  का टिब्बा से ब्रह्मचारी रोड बदहाल अवस्था में--संवाद - फोटो : Social Media
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला काली का टीब्बा से देवीलाल पार्क तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। कई स्थानों पर रोड़ी भी बाहर निकल आई है। शिकायत के बाद नगरपालिका की ओर से मौके का निरीक्षण तो किया जाता है, लेकिन इसके बाद काम शुरू नहीं होता।
विज्ञापन

दुकानदार नरेश शर्मा, कुलदीप, पुरुषोत्तम और नोनी ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर नगरपालिका कार्यालय में कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। उनके अनुसार इस सड़क से रोजाना पांच हजार से ज्यादा लोग आते-जाते हैं।
यह रास्ता शहर के मुख्य हिस्से को बस स्टैंड से जोड़ने वाले छोटे और सुविधाजनक मार्गों में शामिल है। सड़क खराब होने से वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी दिक्कत हो रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शिकायत के बाद अधिकारी मौके का निरीक्षण तो करते हैं लेकिन इसके बाद काम शुरू नहीं होता। लोगों ने नगरपालिका से मांग की है कि सड़क की समस्या का स्थायी समाधान करते हुए जल्द से जल्द इसका निर्माण कराया जाए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कर्मचारी, दुकानदार और दूसरे नागरिक इसी रास्ते से बस स्टैंड और शहर के अन्य हिस्सों तक पहुंचते हैं। ऐसे में मरम्मत में देरी से आमजन की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

वर्जन:
रामलीला के समापन के बाद इस रोड का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। सभी प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। इस रोड का निर्माण करवा दिया जाएगा। किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।-रमेश सैनी चेयरमैन, नगरपालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:61- मोहल्ला काली  का टिब्बा से ब्रह्मचारी रोड बदहाल अवस्था में--संवाद- फोटो : Social Media

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें