फोटो संख्या:71- श्री आदर्श रामलीला में बल्ली पूजन करते कलाकार व पदाधिकारी--स्रोत- कमेटी
- फोटो : Social Media
महेंद्रगढ़। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर रामलीला मंचन से पूर्व विधिवत बल्ली पूजन किया गया। पं. हरिशंकर कौशिक और डायरेक्टर पं. शुभम तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। वरिष्ठ कलाकार लक्ष्मीनारायण सैनी और सचिव मनोहर लाल यादव मुख्य यजमान रहे। इस दौरान रामलीला के सफल एवं निर्विघ्न मंचन तथा क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की गई। प्रधान सुरेंद्र बंटी ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण परंपरा है। कार्यक्रम में कमेटी पदाधिकारी, कलाकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद