आपके घर से कूड़ा उठ रहा है या नहीं अब नप इसका पता लगा सकेगा। क्योंकि नप ने कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में जीपीएस लगवा दिए हैं। इसके जरिये यह पता लगाया जा सकेगा कि कौन सी गाड़ी किस इलाके में है और कौन सी गाड़ी कूड़ा उठाने नहीं गई। शहरवासियों के कुछ लोगों की शिकायत थी कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगी गाड़ियां नहीं आती हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए नप प्रशासन ने सभी गाड़ियों एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में जीपीएस सिस्टम शुरू कर दिया है। नगर परिषद की ईओ सुमन लता ने बताया कि सभी वॉर्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन चल रहा है। इनमें नगर परिषद ने 21 गाड़ियां, छह ट्रैक्टर, एक लोडर मशीन तथा एक जेसीबी मशीन लगाए गए हैं।
सफाई के लिए 6 ट्रैक्टर एवं एक जेसीबी का किया कांट्रेक्ट
नप स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 10 में जगह बनाने के लिए सफाई व्यवस्था पर पूरा फोकस कर रही है। परिषद ने छह ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक जेसीबी का कॉंट्रेक्ट किया है। परिषद ने टेंडर ओपन कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। अगले सप्ताह में ट्रैक्टर एवं जेसीबी काम पर लग जाएंगे। वर्तमान में नप के पास 21 छोटी गाड़ियां, 6 ट्रैक्टर, लोडर मशीन, एक जेसीबी तथा स्वीपिंग मशीन हैं।
गाड़ी नंबर एरिया
गाड़ी नं. 1 महाबीर चौक से रेवाड़ी रोड छलक नाला तक, पंचायत भवन एवं नप से कैंटीन तक।
गाड़ी नं. 2 महाबीर चौक से हिरो होंडा चौक तथा जमालपुर मोहल्ला।
गाड़ी नं. 3 आजाद चौक के आसपास का पूरा एरिया
गाड़ी न. 4 बंसी सिंह पार्क, सब्जी मंडी के पीछे का एरिया।
गाड़ी नं. 5 अनाज मंडी, टीबी अस्पताल, देवीलाल कॉलोनी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
गाड़ी नं. 6 रेलवे रोड, पटीकरा, महिला थाना होते हुए वापस नप।
75 प्रतिशत माक्रॉइन से कम प्लास्टिक बैग प्रयोग करने पर होगा चालान
शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल पर पूर्णतया रोक लगाने का अभियान फिर से शुरू किया जाएगा। इस दौरान किसी दुकानदार या रेहड़ी संचालक के पास पॉलिथीन दिखे, तो उससे मोटा जुर्माना नप प्रशासन की ओर से वसूला जाएगा। नप ने दुकानदारों एवं रेहड़ी चालकों को निर्देश जारी किए हैं कि जैविक रूप से नष्ट नहीं होने वाले 75 माइक्रॉन से कम मोटाई के प्लास्टिक के थैले, पॉलीथिन, नायलोन, पीवीसी, पॉली एस्टरीन व थर्मोकोल के प्रयोग न करें। अगर इनका प्रयोग किया गया तो नप की ओर से चालान किया जाएगा।
सभी गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम शुरू करवा दिया है। मैं शहरवासियों से अपील करती हूं कि नप की ओर से सुबह के समय टोर-टू-टोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियां जाती हैं। शाम को पांच बजे से आठ बजे तक सभी बाजारों में गाड़ियां जाती है। इसलिए वे कूड़ा रोड पर न डालें, कूड़े की गाड़ी में ही कूड़ा डालें ताकि शहर को साफ-सुंदर रखा जा सके। सुमन लता, ईओ, नप नारनौल।