फोटो संख्या:58- बुचावास से रसूलपुर तक गुजर रहे कच्चे रास्ते पर मिट्टी डालकर तैयार किया रोड--स्र
महेंद्रगढ़। मार्केटिंग बोर्ड तीन कच्ची सड़क को पक्का बनाएगा। ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने के लिए गांव बचीनी से रसुलपुर, गांव खातीवास से बेरी और बुचावास से मुरली की ढाणी तक पक्की सड़क का निर्माण होगा।
मार्केटिंग बोर्ड ने 2.45 करोड़ की लागत से 5.35 किलोमीटर में बनने वाली सड़कों के निर्माण के प्रथम चरण का काम शुरू कर दिया है। इन सड़कों का निर्माण होने से दस गांवों की करीब 30 हजार की आबादी का आवागमन सुगम हो जाएगा। बता दें कि इन सड़कों के निर्माण के लिए जिला मार्केटिंग बोर्ड ने अक्तूबर में स्वीकृति प्रदान की थी।
इसके बाद विधान सभा चुनाव में आचार संहिता लगने के कारण इनके वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो पाए थे, 15 अप्रैल को वर्कआर्डर जारी कर काम शुरू कर दिया गया है।
गांव बचीनी से रसुलपुर तक 1.5 किलोमीटर, गांव खातीवास से बेरी तक 1.25 किलोमीटर तथा गांव बुचावास से वाया सुभाष की ढाणी, मुरली की ढाणी से रसूलपुर तक कच्चे रास्ते पक्के होंगे।