फोटो नंबर-06नांगल दर्गू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते अध्यापकगण। स्रोत-प्रशासन
- फोटो : पुस्तक का विमोचन करते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना।
नारनौल। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल दर्गू में सड़क सुरक्षा सुरक्षित वाहन पालिसी, नशा मुक्ति अभियान व बाल विवाह निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर त्रिभुवन वर्मा ब्रिगेड ऑफिसर व अशोक कुमार ब्रिगेड ऑफिसर ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए नियमों की दृढ़ता से पालन करना अनिवार्य है। प्रवक्ता योगेंद्र कुमार ने कहा कि गाड़ी चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
प्राचार्य कैलाश यादव ने कहा कि बाल विवाह एक जटिल मुद्दा है, लेकिन कुछ उपाय हैं जो किए जा सकते हैं। मुख्य अध्यापक राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई बनता जा रहा है। प्रवक्ता रेखा यादव ने छात्र-छात्राओं से कहा कि बच्चों को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर पता होना चाहिए, ताकि वे सुरक्षित रहें।