फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंजूरी के बाद भी अधर में निजामपुर बाईपास, जाम से कब मिलेगी राहत?

विज्ञापन
फोटो 01 शेर सिंह
विज्ञापन
निजामपुर। कस्बे में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की ओर से बाईपास को मंजूरी दिए जाने के बावजूद निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से लोगों में इंतजार बना हुआ है। अब सवाल है कि बाईपास की फाइल कब वापस आएगी और निर्माण कब शुरू होगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अश्विनी कुमार ने बताया कि बाईपास से संबंधित फाइल चंडीगढ़ भेजी गई है। फाइल वापस आते ही आगे की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
इस मामले में क्षेत्र की विधायक मंजू चौधरी का पक्ष जानने के लिए दोपहर को फोन किया गया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ होने के कारण संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में बाईपास निर्माण को लेकर उनका पक्ष नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

कस्बे में दिन के समय जाम लगने से आम लोगों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी होती है। जाम के कारण ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत होती है।
बॉक्स:
कस्बे में दिन के समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और दुकानदारों का काम भी प्रभावित होता है। बाईपास बनने से यातायात का दबाव कम होगा और ग्राहकों को राहत मिलेगी।-हंसराज, स्थानीय दुकानदार
..........
बढ़ते यातायात को देखते हुए निजामपुर में बाईपास बनना जरूरी है। इससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। अब संबंधित विभाग को जल्द निर्माण शुरू करवाना चाहिए।-शेर सिंह, पंच, गांव छिलरो

फोटो 01 शेर सिंह

फोटो 01 शेर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें