फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया रोष

विज्ञापन
फोटो 05 ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सतबीर झूकिया के नेतृत्व में क्षेत्र की अनाज मंडी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पहले शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया। इसके बाद चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर रोष जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष सतबीर झूकिया ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग अपनी जिम्मेदारियों का निष्पक्ष तरीके से निर्वहन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका होती है और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है।
झूकिया ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था से ही लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति लोगों का विश्वास कायम रहता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि चुनाव आयोग अपनी कार्यप्रणाली में निष्पक्षता सुनिश्चित करे और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के लिए उनकी पार्टी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें