फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड व गोशाला रोड के रैन बसेरों में पहुंचे नए बिस्तर

विज्ञापन
फोटो संख्या:59- महेंद्रगढ़ बस  स्टैंड पर बनाए गए रैन बसेरे में नगरपालिका की ओर से की गई बिस्तरो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से बस स्टैंड व गोशाला रोड पर बने रैन बसेरों में चार-चार बिस्तरों व पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं बुधवार को उपायुक्त की ओर से रैन बसेरों में पर्याप्त व्यवस्थाएं रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं आश्रय लेने वालों के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन

शहर के रैन बसेरों में अव्यवस्थाओं के मुद्दा अमर उजाला की ओर से बुधवार को समाचार प्रकाशित किया था। टीम की ओर से सोमवार रात को इन रैन बसेरों में दी जा रही सुविधाओं की पड़ताल की थी। समाचार पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका सचिव गौरव सांगवान की ओर से रैन बसेरों में बिस्तरों व पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं की जांच कराई।
उपायुक्त की ओर से जारी की एडवाजरी
जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जारी एडवाइजरी में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी रैन बसेरों में बेघरों के लिए कंबल और बिस्तर युक्त रेन बसेरों का प्रबंध होना चाहिए। अधिकारी व्यक्तिगत रूप से यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह बेघर हो या अन्य, खुले में न सोए। किसी भी आपात स्थिति में सूचना प्राप्त करने या मदद के लिए टोल-फ्री नंबर 112 पर संपर्क करें।
विज्ञापन


- वर्जन:
शहर में बने पांचों रैन बसेरों की जांच कर बिस्तरों, पेयजल व अन्य व्यवस्थाएं कराई गई हैं। नपा की ओर से रैन बसेरों में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही एक कर्मचारी का मोबाइल नंबर जारी किया गया है, कोई भी जरूरतमंद उसपर संपर्क कर सहयोग ले सकता है। -गौरव सांगवान, सचिव नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:59- महेंद्रगढ़ बस  स्टैंड पर बनाए गए रैन बसेरे में नगरपालिका की ओर से की गई बिस्तरो

फोटो संख्या:59- महेंद्रगढ़ बस  स्टैंड पर बनाए गए रैन बसेरे में नगरपालिका की ओर से की गई बिस्तरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें