फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया

Sun, 22 Sep 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में कृमि मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए अच्छा और पोषणयुक्त भोजन जरूरी है।
विज्ञापन

रेड रिबन और यूथ रेडक्रॉस क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015 में की गई थी। तभी से प्रति वर्ष दो बार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी और 10 सितंबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर करीब 2000 विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवा दी गई। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर, डॉ. महेंद्र मुदगिल, डॉ. पलक, डॉ. सोनू जागलान, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. गीता व डॉ. वेनिका शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें