फोटो नंबर-13मतदान केंद्रों का निरीक्षण करती सामान्य पर्यवेक्षक मदन शीबा जार्ज। स्त्रोत-प्रशास
नारनौल। सामान्य पर्यवेक्षक मदन शीबा जार्ज ने नारनौल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम और नारनौल विधानसभा क्षेत्र के आरओ डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
मदन शीबा जार्ज विधानसभा नारनौल-70 और नांगल चौधरी-71 की सामान्य पर्यवेक्षक हैं। कोई भी नागरिक उनके मोबाइल नंबर 9350578705 पर संपर्क कर सकता है। सामान्य पर्यवेक्षक ने शनिवार को मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोग के निर्देशों अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं का होना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर उचित साफ सफाई होनी चाहिए। सभी मतदान केंद्रों पर शौचालय आदि का प्रबंध होना चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर दिव्यांग जनों की सहूलियत के लिए रैंप का निर्माण होना भी आवश्यक है।