फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: बोलेरो की टक्कर से गिरे बाइक सवार को कैंटर ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Sat, 27 Jan 2024 07:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

दूसरा टक्कर से डिवाइडर के पास जा गिरा जो गंभीर रूप से घायल है। घटना को अंजाम देकर कैंटर चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव बुढ़वाल के पास नारनौल-पनियाला मोड़ नेशनल हाईवे 148बी पर बाइक को एक बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक सड़क पर गिर गया। जिससे पीछे से आ रहे तेज गति से कैंटर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि टक्कर से दूसरा युवक दूर डिवाइडर के पास जा गिरा।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि घटना को अंजाम देकर कैंटर चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा। इसके बाद सूचना पाकर मौके ओर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार डेरोली जाट निवासी रणबीर व हरविंद्र दोनों बाइक पर सवार होकर घर भैंस देखने के लिए निकले थे।

भैंस खरीदने के लिए वह नांगल चौधरी तक पहुंच गए। भैंस की व्यवस्था नहीं बनी तो दोनों बाइक पर सवार होकर नेशनल हाईवे के रास्ते नांगल चौधरी से कोटपुतली की ओर निकल लिए। अभी वे नांगल चौधरी से करीब दस किलोमीटर दूर कोटपुतली की ओर बुढ़वाल गांव के नजदीक ही पहुंचे थे कि उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे रणबीर सड़क पर गिर गया और हरविंदर दूर डिवाइडर के पास जा गिरा। सड़क पर गिरने से रणबीर को पीछे से आ रहा एक तेज गति कैंटर रौंदता हुआ निकल गया। इससे रणबीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन सहित भाग निकले।

बाद में लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद दोनों को नारनौल सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल हरविंद्र का उपचार शुरू किया। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम देर सायं होने की वजह से रविवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें