फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध अतिक्रमण पर चला नगरपालिका का बुलडोजर, चबूतरे हटाए

विज्ञापन
फोटो संख्या:88- विश्वकर्मा चौक पर चबूतरे तोडती बुलडोजर--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव के निर्देश पर शहर में पक्के अवैध अतिक्रमण पर बुधवार को नगरपालिका टीम ने बुलडोजर चलाकर आठ दुकानों के सामने बनी पक्की सीढियां व चबूतरों को तोड़ा गया। इस दौरान शहर के विश्वकर्मा चौक के नजदीक नपा टीम की ओर से पक्के अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पिछले एक माह से लगातार नगरपालिका की ओर से कभी मुनादी तो कभी दुकानदारों को नोटिस देकर अवैध अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाना तो दूर इस ओर कोई ध्यान न देकर नियमित रूप से दुकानदारी में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे जब नगरपालिका अधिकारी बुलडोजर के साथ पहुंचे तो दुकानदारों ने भी अपने शटर डाउन कर दिए। इस अभियान के दौरान टीम के साथ कुछ दुकानदारों की कहासुनी भी हुई। इसकी परवाह न करते हुए बुलडोजर की स्पीड बढ़ाने के आदेश दिए। चबूतरे तोड़े जाने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सुबह उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव विश्वकर्मा चौक के पास बन रहे सड़क मार्ग का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। जब उन्होंने मौके पर देखा तो विश्वकर्मा चौक के नजदीक आठ दुकानदारों ने तीन फीट बाहर तक के चबूतरे बनाकर कब्जा किया हुआ था।

फोटो संख्या:88- विश्वकर्मा चौक पर चबूतरे तोडती बुलडोजर--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें