फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच गांवों को किया नशा मुक्त घोषित, बोर्ड लगाया

विज्ञापन
फोटो नंबर-17गांव को नशा मुक्त करने के लिए बोर्ड लगाती पुलिस। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ बेचने वालों, नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को खेलों व शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। थाना सदर नारनौल प्रबंधक उप-निरीक्षक धर्मबीर के द्वारा नारनौल के पांच गांवों, कुलताजपुर, टहला, मुकुंदपुरा, सराय बहादुर नगर और मिर्जापुर-बाछोद में हमारा गांव नशा मुक्त है बोर्ड का उद्घाटन किया और नशा मुक्त घोषित किया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में पांचों गांवों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीणों, पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रमों के दौरान गांवों के प्रवेश द्वारों पर गर्व से हमारा गांव नशा मुक्त है के बोर्ड लगाए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी को एकजुट होकर गांवों को नशा मुक्त रखना है और नशे को समाज से खत्म करना है।
उन्होंने गांव के लोगों को इस सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इस जागरूकता को बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर गांवों के गणमान्य नागरिकों, युवाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। थाना प्रभारी ने कहा कि जिले को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और इसमें सभी नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें