नारनौल में मोपेड को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मोपेड चालक की मौत हो गई। राजस्थान का रहने वाला रंजीत नाथ नारनौल के जलमहल के पास झुग्गी बनाकर रह रहा था। वह शुक्रवार रात करीब 9 बजे निजामपुर रोड पर फ्लाईओवर से होते हुए अपने घर आ रहा था।
नारनौल के निजामपुर रोड पर फ्लाईओवर पर एक विक्की मोपेड चालक को डिजायर गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से नारनौल के नागरिक अस्पताल में घायल को पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सीकर राजस्थान का रहने वाला रंजीत नाथ नारनौल के जलमहल के पास झुग्गी बनाकर रह रहा था। वह शुक्रवार रात करीब 9 बजे निजामपुर रोड पर फ्लाईओवर से होते हुए अपने घर आ रहा था। इस दौरान एक स्विफ्टडिजायर गाड़ी चालक ने मोपेड विक्की को टक्कर मार दी। जिससे विक्की सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को नारनौल के अस्पताल में पहुंचाया और जांच शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के दो लड़की व एक लड़का है। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया।