फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनपुर की बेटी का आरएएस में चयन पर ग्रमीणों ने किया सम्मान

विज्ञापन
गांव मोहनपुर में सुमन का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव मोहनपुर की बेटी सुमन का आरएएस चयन होने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। यह सम्मान समारोह गांव के जितेंद्र तथा अजय की तरफ से आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने सुमन और उसके पिता महेंद्र सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांव की बेटी सुमन गांव की पहली ऐसी महिला है जो इतने उच्च पद पर पहुंची है। सुमन की बदौलत ना केवल उसके परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने उपस्थित गांव के युवा वर्ग से आह्वान किया कि वह सुमन से प्रेरणा लेते हुए अपने लक्ष्य को निर्धारित करके अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने में जुट जाएं ताकि जीवन में सफलता मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि सुमन के पिता एक साधारण किसान हैं और माता घरेलू महिला है। सुमन का भाई वायु सेना में हैं। सुमन बचपन से ही पढ़ाई में मेहनती रही है, जिसकी बदौलत आज उसने यह मुकाम हासिल किया है। सुमन ने बताया कि शादी के बाद भी उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी। उसने अपनी सफलता के लिए अपने माता पिता के अलावा पति राजीव पूनिया को भी पूरा श्रेय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें