फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की समस्याओं को लेकर परिवहन मंत्री से मिले विधायक

Tue, 10 Dec 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ विधायक ने मंगलवार को चंडीगढ में मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। इस दौरान विधायक कंवर सिंह यादव ने बिजली तारों, ट्यूबवेल कनेक्शन और महेंद्रगढ़ सब डिपो के बारे में चर्चा की। विधायक ने बताया कि बरसात में बिजली को लेकर लापरवाही अक्सर हादसों का कारण बन जाती है। बिजली के खंभों पर तारों के जाल बना हुआ है। जिसके कारण अक्सर चिंगारियां उठती रहती है, जिससे खतरा बना रहता है। जिन किसानों ने अपने ट्यूबवेल कनेक्शन मिलने में देरी हो रही है उनको जल्दी जल्दी ट्यूबवेल कनेक्शन दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ सब डिपो की जो मांग काफी समय से कागजों तक सिमट कर रह चुकी। महेंद्रगढ़ में सब डिपो होने से क्षेत्रवासियों को भरपूर फायदा मिलेगा। इसके साथ-साथ आमजन को किसी भी समय यात्रा करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। परिवहन मंत्री अनिल विज ने पूरा आश्वासन दिया है कि जल्दी जल्दी इन सब कामों को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें