फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल प्रबंधन व स्वच्छता विकास का आधार : इंद्रजीत

Tue, 10 Dec 2024 09:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 01ग्राम मंडलाना में जल एवं सीवरेज समिति के प्रशिक्षण कार्यक्रम व जल चौपाल में ग्रामीणों
विज्ञापन
नारनौल। ग्राम पंचायत मंडलाना में सरपंच ममता देवी की अध्यक्षता में पेयजल व्यवस्था प्रबंधन व स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जल चौपाल का आयोजन किया। खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने बताया कि उचित जल प्रबंधन व स्वच्छता ही मनुष्य के विकास का आधार है।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों व जलस्रोत के पास गंदगी नहीं डालनी चाहिए। किसी एक व्यक्ति की लापरवाही डायरिया जैसी जल जनित बीमारी का कारण बन सकती है। वहीं दूषित जल हमारी कृषि को भी प्रभावित करता है। इसलिए सभी को इसमें सहयोग करते हुए भागीदारी करनी चाहिए। अपने पेयजल कनेक्शन को सुरक्षित करते हुए नालियों से बाहर रखने चाहिए, ताकि जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें