फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ने किया हर हित स्टोर का उद्घाटन

विज्ञापन
-हरहित स्टोर का उद्घाटन करते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सीहमा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि हर हित स्टोर के जरिए ग्रामीण व शहरी बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेंगे। साथ ही ग्राहक को सस्ते दाम में गुणवत्ता पूर्वक उत्पाद मिलेगा। जिला के हर तीन हजार जनसंख्या वाले गांव में एक स्टोर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री रविवार को गांव दौंगड़ा अहीर में हरहित स्टोर के उद्घाटन के बाद नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव भी मौजूद रहे। हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन कि इस योजना के तहत आज प्रदेश भर में 71 हरहित स्टोर खोले गए हैं। इनका हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम से ऑनलाइन उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्वरोजगार के लिए हरहित स्टोर बड़ा माध्यम बनेंगे। अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत चयनित लाभार्थी इस योजना के तहत लोन लेते हैं तो उनके लोन का 1 साल का ब्याज सरकार चुकाएगी। इन स्टोरों पर एक ही छत के नीचे ग्रामीण व शहरी लोगों को बेहतरीन ब्रांडेड समान मिलेंगे। यह एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके माध्यम से प्रदेश के सभी हरहित स्टोर के लिए बड़ी सप्लाई चैन बनाई जाएगी। संचालक को ऑनलाइन अपनी डिमांड भेजनी है उसे 24 घंटे के अंदर सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर रोहतास चेयरमैन, पार्षद कालू टांडू, मामन यादव, जगदीप सिंह डीआई, दीवान सिंह व दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें