फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू बेकाबू, अब तक डेंगू के 103 व मलेरिया के 4 मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 103 डेंगू व 4 मलेरिया के मामलों की पुष्टी हो चुकी है। इनमें 63 केस प्राइवेट अस्पताल तथा 40 सरकारी अस्पतालों में मिले है। डेंगू के मरीजों का यह आंकड़ा पांच साल में अब तक का सबसे अधिक है। जबकि यह संख्या आगे भी बढ़ने की पूरी संभावना है, क्योंकि निजी व सरकारी अस्पतालों में लगातार वायरल व फीवर के मरीज आ रहे है।
विज्ञापन

वहीं नारनौल शहर में दो संदिग्ध बुखार के मरीजों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में हमें और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को भी इस तरफ ध्यान देने की जरूरत हैं, क्योंकि डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि मच्छरजनित बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन के सहयोग के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर अब तक जिला में स्वास्थ्य टीम द्वारा 1.42 लाख से ज्यादा घरों को चेक किया जा चुका है और इनमें से 1842 घरों में मच्छर का लार्वा पाए जाने पर उनके मालिक को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं जिले में फीवर मास सर्वे निरंतर करवाया जा रहा है और बुखार के मरीजों की ब्लड स्लाइड बनाई जा रही है।
- इस वर्ष 103 डेंगू के मामले आए
जिले में वर्ष 2016 में मलेरिया के 24 मामले थे। वर्ष 2017 में 25, 2018 में 22, 2019 में 1 तथा 2020 में कोई पॉजिटिव केस नहीं आया था। इस वर्ष अब तक 4 पॉजिटिव केस आए हैं। वहीं अगर डेंगू की बात करें तो वर्ष 2016 में डेंगू के 3 केस थे। वहीं 2017 में भी 3, 2018 में 4, 2019 में 10, 2020 में 7 तथा 2021 में अब तक 103 डेंगू के मामले आ चुके हैं। इस बार बारिश अच्छी हुई है। ऐसे में लोगों को बहुत अधिक सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

- डेंगू के 1272 सैंपल जांच के लिए भेजे
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में अब तक डेंगू के 1272 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिनमें से 103 डेंगू तथा 4 मलेरिया के मामलों की पुष्टि हुई है। इनमे से 63 डेंगू केस प्राइवेट हॉस्पिटल में व 40 केस सरकारी हॉस्पिटल में पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर निरंतर अभियान भी चलाया जा रहा है।
- 108 जलाशयों में गंबूजिया मछली के बीज डाले
डॉ. अशोक ने बताया कि मच्छरों को पनपने से रोकने में गंबूजिया मछली काफी कारगर रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन विभाग के सहयोग से जिले में स्थित 108 वाटरबॉडिज अर्थात जलाशयों में गंबूजिया मछली के बीज डाल दिए गए हैं ताकि उनमें मच्छर का लार्वा पैदा न हो। बीमारियों की रोकथाम के लिए 29 फॉगिंग मशीनों से फॉगिंग कराई जा रही है।
- वर्जन
जिला में अब तक डेंगू के 1272 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिनमें से 103 डेंगू तथा 4 मलेरिया के मामलों की पुष्टि हुई है। इनमे से 63 डेंगू केस प्राइवेट हॉस्पिटल में व 40 केस सरकारी हॉस्पिटल में पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में फीवर मास सर्वे निरंतर करवाया जा रहा है और बुखार के मरीजों की ब्लड स्लाइड बनाई जा रही है।---डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें