फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर का मिलना सहज पर संतों का मिलना दुर्लभ : प्रपन्नाचार्य

Wed, 07 Aug 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- बाबा जयराम दास धर्मशाला महेंद्रगढ़ श्रीमद्भागवत कथा में पूजन करते  श्रद्धालु--स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सतगुरु सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार से बाबा जयरामदास धर्मशाला में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह समारोह का शुभारंभ हुआ। कथा के दूसरे दिन मंगलवार को देर शाम तक चली, जिसके मुख्य यजमान अमित मिश्रा रहे।
विज्ञापन

वृंदावन से पधारे स्वामी राम प्रपन्नाचार्य महाराज ने कथा की अमृत वर्षा करते हुए बताया कि ईश्वर की अनुपम कृपा से ही लोगों को भागवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। कथा के स्मरण से मानव के जीवन में सहजता तथा सरलता आती है। ईश्वर का मिलना सहज है, लेकिन संतों का मिलना और संतों के साथ सत्संग मिलना दुर्लभ है।
उन्होंने कहा कि मृत्यु को मंगलमय बनाने का उपक्रम साधन भी श्रीमद्भागवत कथा है। भगवान के 24 अवतारों का वर्णन है। नारद के पूर्व जन्म की कथा नाम संकीर्तन और सभी की सेवा करना ही श्रेष्ठ भक्ति है। इस अवसर पर सुरेश राजस्थानी, सुशील बिढाट, हरिराम मैहता, विष्णु दत्त शर्मा, प्रेम पाल वाले, मुकेश मैहता, सुषमा देवी, पुष्पा शर्मा सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें