महिला कॉलेज नारनौल में आवेदन पत्रों की जांच करती टीम।
- फोटो : Narnol
उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया जारी है। अब तक विभिन्न कॉलेजों में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आ चुके है। ऐसे में इस बार सभी विद्यार्थियों को दाखिला मिल पाना संभव दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि लगभग सभी संकायों में सीटों से अधिक आवेदन आए है। सबसे अधिक कला व नॉन मेडिकल संकाय में मारामारी होने वाली है, क्योंकि दोनों ही कॉलेजों में दोनों संकायों की निर्धारित सीटों से दो से गुना आवेदन आ चुके है जबकि अभी आवेदन का एक दिन शेष बचा है।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व महिला कॉलेज दोनों ही शहर के प्रमुख कॉलेज है इसलिए अन्य कॉलेजों के मुकाबले यहां अधिक दाखिले होते है। कई कॉलेजों में सीटें रिक्त रह जाती है। इन रिक्त सीटों को भरने के लिए बार-बार पोर्टल खुलवाकर आवेदन मांगे जाते है। मगर इन दोनों कॉलेजों में मेरिट सूचियों के साथ ही सीटें भर जाती है। दोनों कॉलेजों में विभिन्न संकाय की कुल 2820 सीटों पर 6724 आवेदन अभी तक आ चुके है। महिला कॉलेज में कुल 1260 सीटें है। जिन पर 2092 आवेदन आए है। वहीं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कुल 1560 सीटों पर 4632 आवेदन मिले है। नारनौल में कला संकाय की 660 सीटों पर 2383 व नॉन मेडिकल संकाय की 360 के लिए 1316 आवेदन मिले है। महिला कॉलेज में कला संकाय की 800 के लिए 1228 व नॉन मेडिकल संकाय की 160 सीटों पर 391 आवेदन आए है।
महिला कॉलेज प्रबंधन व छात्राओं की मांग पर विभाग ने कॉलेज में मेडिकल की एक यूनिट बढ़ा दी है। अब कॉलेज में मेडिकल संकाय की 160 सीटें हो गई है। जोकि पहले कुल 80 सीटें थी। सीटें बढ़ने से पहले के मुकाबले अधिक छात्राओं को दाखिला मिल सकेगा। - कॉलेज में अब तक आए आवेदनों की स्थिति
पीजी कॉलेज सीट आवेदन
बीए 660 2383
बीकॉम 240 307
नॉन मेडिकल 360 1316
मेडिकल 180 284
कंप्यूटर साइंस 40 131
बीबीए 40 60
बीसीए 40 151
महिला कॉलेज
बीए 800 1228
बीकॉम 160 219
नॉन मेडिकल 160 391
मेडिकल 80 254
कॉलेजों में आवेदन का आज अंतिम दिन है। इसके बाद आवेदन पोर्टल बंद हो जाएग इसलिए जो विद्यार्थी दाखिले लेने का इच्छुक है और अभी तक उसने आवेदन नहीं किया है तो वह वीरवार तक अपना आवेदन कर दाखिले की दौड़ में शामिल हो सकता है। -प्रो. सतीश सैनी, एडमिशन नोडल अधिकारी पीजी कॉलेज, नारनौल।