चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क के सामने स्थित सम्मत अस्पताल में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। दोनों मरीजों के लक्षण डेंगू के बताए जा रहे हैं। उनका एनएस1 पॉजिटिव आया है। उनके ब्लड सैंपल नागरिक अस्पताल में भेजे गए हैं। अस्पताल की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
सम्मत अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अवनेश ने बताया कि गांव सिसोठ निवासी ज्योति यादव सोमवार को इलाज के लिए आई थी। उसको तेज बुखार, बदन दर्द, उल्टी आदि की शिकायतें थी उसकी हालत को देखकर अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। वहीं लावन निवासी हालाबाद सतनाली चौक अजय कुमार मंगलवार को आया था। उसको भी तेज बुखार था। दोनों अस्पताल में डेंगू संदिग्ध लग रहे थे। इस वजह से उनका एनएस 1 टेस्ट किया तो पॉजिटिव आया। उनका ब्लड सैंपल एंटिजन एलाइज टेस्ट के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
नागरिक अस्पताल में एंटीजन टेस्ट की सुविधा
डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट जरूरी होता है। सिविल अस्पताल में एनएस1 तथा एंटीजन टेस्ट किए जाते हैं। एलाइजा टेस्ट के लिए सैंपल नारनौल जिला अस्पताल में भेजे जाते हैं। विभाग की ओर से सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि उनके अस्पताल में कोई भी डेंगू संदिग्ध मरीज मिलता है तो उसके सैंपल नागरिक अस्पताल में भेजें। वहीं निजी लैब संचालकों के लिए निर्धारित फीस 650 रुपये निर्धारित किए हुए हैं।
जरनल फिजिशियन डॉ. अवनेश ने बताया कि मरीज को तेज बुखार आता है। बार-बार उल्टी होना, मासपेशियों में दर्दहोना, सिर में दर्दहोना, भूख न लगना, शरीर में कमजोरी आना डेंगू के लक्षण हैं।
डेंगू किसी प्रकार के संपक या के संपक या छूआ-छूत की बीमारी नहीं होती है। यह मच्छर के काटने से फैलता है। इस मच्छर का नाम एडिज एजिपटी है। यह साफ पानी में पैदा होता है।
डेंगू कैसे खतरनाक हो सकता है
डॉ. अवनेश ने बताया कि एडिज एजिपटी मच्छर का के काटने से शरीर में तेज बुखार आता है तथा उल्टियां लग जाती हैं। सिर में भयंकर दर्द होता है जिसकी वजह से शरीर में प्लेटलेटस कम हो जाती हैं। प्लेटलेट्स की कमी से छोटी-छोटी कोशिकाओं में ब्लडिंग शुरू हो जाती है जिससे इंसान की मृत्यु हो जाती है।
बुखार आने पर ब्लड की जांच करवानी चाहिए
बार-बार पानी,जूस, नारियल पानी आदि का सेवन करना चाहिए।
चिकित्सक की उचित सलाह देनी चाहिए।
बुखार के लिए पैरासिटामोल टेबलेट कर सेवन करना चाहिए।
-घर में पानी एकत्रित न होने दें।
-पानी की टंकियों को समय-समय पर साफ करते रहे।
-घरों एवं आसपास की सफाई रखें।
-आसपास मच्छरों को न पनपनें दें।
डेंगू संदिग्ध मरीज आए हैं। उनका एलाइजा टेस्ट करवाया गया जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है जिसका एनएस 1टेस्ट पॉजिटिव आ जाता है, उसको एंटीजन एलाइज टेस्ट अवश्य करवाना चाहिए। -अशोक कुमार, सिविल सर्जन, महेंद्रगढ़।