फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी अटेली का बेटा उमंग बना भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
लेफ्टिनेंट उमंग अपने माता-पिता के साथ। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
अटेली कस्बा का उमंग गोयल भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया है। भारतीय नौ सेना अकादमी एजीमाला कन्नूर (केरल) से 27 नवंबर को पासिंग आउट प्रक्रिया पूरी कर सब लेफ्टिनेंट बना है। पासिंग आउट परेड का निरीक्षण मालदीव की रक्षा मंत्री मरिया अहमद ने किया।
विज्ञापन

उमंग ने वर्ष 2017 में नेवी टैक्नीकल एंट्री की परीक्षा पास कर आईएन एजीमाला अकादमी में चार वर्ष तक प्रशिक्षण लिया। उसके उपरांत शनिवार को केरल के कन्नूर एजीमाला से पासिंग आउट प्रक्रिया पूरी करने के बाद सब लेफ्टिनेंट बना है। सब लेफ्टिनेंट उमंग ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी रूकमणी देवी, पिता प्रदीप गोयल, माता अंजू गोयल व गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को अपने दादा स्व. हरिाराम गोयल को समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उमंग के पिता प्रदीप गोयल भी भारतीय सेना में चीफ पेटी ऑफिसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें