फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी अनुराग ढलिया। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। नवंबर में होने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) में महेंद्रगढ़ जिले को राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने के लिए शिक्षा अधिकारी सर्वे से पहले बच्चों का अच्छी तरह से अभ्यास करवाएं। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढलिया ने वीरवार को मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमित अग्रवाल के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को दिए। उन्होंने ई-ऑफिस, सरल पोर्टल, परिवार पहचान पत्र, सक्षम हरियाणा और समर्थ हरियाणा सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों की सीखने की उपलब्धियों का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) किया जाएगा। इस सर्वे में कक्षा 3, 5, 8 व 10 के बच्चों की उपलब्धि का स्कोर देखा जाएगा। इसके लिए बच्चों को ओएमआर सीट भरने के लिए तैयारियां करवाएं। कक्षा 3 के लिए ओएमआर सीट नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यह टेस्ट मल्टीपल चॉइस में होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य के लिए स्कूल स्तर पर संबंधित स्कूल के किसी अध्यापक को फैसिलिटेशन ऑफिसर लगाएं। इसमें सर्व शिक्षा अभियान की विशेष भूमिका रहेगी।
ई-ऑफिस के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए कि यह राज्य सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। सरकारी कार्यालयों में कार्यों में और अधिक गति देने तथा पारदर्शिता के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अगर किसी विभाग के अधिकारी प्रशिक्षण चाहते हैं तो वह डीआईओ ऑफिस से संपर्क करके प्रशिक्षण ले सकते हैं।
विज्ञापन

एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि जिले में पीसीपीएनडीटी एक्ट की सख्ती से पालना की जाए। पहले से जो इस मामले में कोर्ट में केस चल रहे हैं उसकी अच्छी तरह से पैरवी की जाए ताकि आरोपी किसी भी तरह से बच न पाए। मौके पर एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र, नगराधीश अमित कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कृतिश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें