फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: छत्ता राय बाल मुकुंद दास के संरक्षण पर खर्च होंगे 620.38 लाख रुपये, आकर्षण का केंद्र बनेगा

Fri, 05 Jan 2024 09:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य संरक्षित स्मारक छत्ता राय बाल मुकुंद दास के संरक्षण कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
राय बाल मुकुंद दास छत्ते के संरक्षण कार्य का निरीक्षण करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला ऐतिहासिक धरोहरों के मामले में बहुत समृद्ध है। आने वाले समय में यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र बनेगा। गठबंधन सरकार लगातार इन धरोहरों को संरक्षित करने के लिए कार्य कर रही है। डिप्टी सीएम शुक्रवार को ऐतिहासिक छत्ता राय बाल मुकुंद दास के संरक्षण कार्य के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही पर्यटकों को जिले के ऐतिहासिक छत्ता राय बाल मुकुंद दास को देखने का मौका मिलेगा। राज्य संरक्षित स्मारक छत्ता राय बाल मुकुंद दास के संरक्षण कार्य अंतिम चरण में है। बीरबल के छत्ते से मशहूर इस स्मारक पर 620.38 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल को मूल स्वरूप में लाने के लिए अभी 30 फीसदी कार्य शेष बचा है जिसके लिए अलग से टेंडर लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला में अनेक ऐतिहासिक स्थल हैं। ऐसे में आने वाले समय में देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए यह जिला आकर्षण का केंद्र बनने वाला है। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अश्वनी कुमार, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, अभिमन्यु राव अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें