फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: सीएम फ्लाइंग ने मिठाई की दुकानों पर मारे छापे, कलाकंद, खोया, मैदा बेसन और बर्फी के सैंपल लिए

Wed, 01 Nov 2023 05:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना (हरियाणा)

सार

डॉक्टर दीपक चौधरी ने बताया कि दीपावली के सीजन में मिठाइयों में मिलावट की आशंका बनी रहती है, जिसको लेकर क्षेत्र के विभिन्न दुकानों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल के कनीना में त्योहारी सीजन पर अधिक मुनाफे के चक्कर में मिलावट का खेल तेजी से चल रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता सक्रिय होकर क्षेत्र में मिठाई तथा अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल ले रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग एवं मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


टीम ने मंगलवार देर शाम तक कनीना क्षेत्र में कई दुकानों पर छापे मारकर मिठाई व खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कनीना बस स्टैंड के सामने व कनीना मुख्य बाजार में मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई की।

अलग-अलग मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए। डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि कई दुकानों पर घटिया किस्म की मिठाई बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एक दुकान से बर्फी और कलाकंद और दो दुकानों पर खोया और मैदा के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


साथ ही दो दुकानों से बेसन और बर्फी के सैंपल लिए। डॉक्टर दीपक चौधरी ने बताया कि दीपावली के सीजन में मिठाइयों में मिलावट की आशंका बनी रहती है, जिसको लेकर क्षेत्र के विभिन्न दुकानों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मिलावट कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें