फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.80 लाख से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर कार्य का शुभारंभ करते बस स्टैंड इंचार्ज वेदप्रकाश - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अब शहर का बस स्टैंड नए लुक में नजर आएगा। पिछले 12 वर्षों से बदहाल बस स्टैंड की दशा सुधारने के लिए बुधवार से काम शुरू हो गया है। 6 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बस स्टैंड का रंग-रोगन किया जाएगा। इसके अलावा बस स्टैंड परिसर में उखड़ी हुईं टाइलें, दीवारों पर रेंग-पेंट, टूटी खिड़की की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि लंबे समय से महेंद्रगढ़ का बस स्टैंड बदहाल था। सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा बस स्टैंड की दशा सुधरवाने एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक गुहार लगाई लेकिन इस ओर किसी भी जिम्मेदार ने ध्यान नहीं दिया था। नारनौल बस डिपो में महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण करते ही नवीन कुमार शर्मा ने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड की दशा सुधारने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। मांगों पर संज्ञान लेते हुए समय-समय पर बजट उपलब्ध कराया। पिछले एक वर्ष में बस स्टैंड पर अनेक विकास कार्य हुए हैं जिसमें पार्क, ठंडे पानी के लिए आरओ, दस शौचालय, इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने, यात्रियों के बैठने के लिए दस बेंच भी बस स्टैंड परिसर में लगाई जाएंगी।
अब सफेद व केसरी रंग में नजर आएगा बस स्टैंड परिसर
बस स्टैंड भवन की बदहाल दीवारों पर अब केसरी व सफेद रंग का पेंट किया जाएगा। वर्ष 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल ने बस स्टैंड का शुभारंभ किया था। 25 वर्षों में महज एक बार बस स्टैंड भवन का रंग-पेंट किया गया था। अड्डा इंचार्ज वेदप्रकाश के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा, सजन कुमार, जितेंद्र, अमित सीगड़ा, अशोक, राजेंद्र, जसवंत, संदीप, बिक्रम, हरिकिशन, राजबीर ने जीएम नवीन कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें