फोटो नंबर- 31खेल महाकुंभ के दौरान पंचकुला में दौड प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत-
- फोटो : संवाद
नारनौल। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के प्रथम चरण में पंचकूला में आयोजित एथलेटिक में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं।
एथलेटिक इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि महिला वर्ग की 10 हजार मीटर दौड़ में पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक और पुरुष वर्ग में ऊंचीकूद प्रतियोगिता में लकी ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने बताया कि एथलेटिक में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। वहीं पंचकूला में आयोजित अन्य खेल महिला हॉकी, बैडमिंटन, बाॅस्केटबॉल और हैंडबॉल में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और सभी टीमें प्रथम चरण में हारकर बाहर हो गई।
रोहतक में आयोजित नेटबॉल प्रतियोगिता में भी महिला व पुरुष वर्ग की टीमें प्रथम चरण में हारकर बाहर हो गई। नेटबॉल प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों टीमों का मुकाबला मेजबान रोहतक की टीम से था, जिले की टीम ने मैच के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन अहम मौकों पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने पर हार का सामना करना पड़ा।