फोटो 16 नांगल गांव में भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।संवाद
- फोटो : संवाद
मंडी अटेली। खंड के नांगल गांव के शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें समस्त ग्राम वासियों ने बाबा भोले की चरणों में माथा टेक कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने बताया कि यह भंडारा महाशिवरात्रि पर्व पर होता है, लेकिन किसी कारण से भंडारा निरस्त कर दिया गया था, जो अब इस भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें सुबह 9 बजे हवन यज्ञ कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। इसमें दिन भर महिलाओं और पुरुषों ने बाबा शंकर भगवान के चरणों में माता टेकर मन्नतें मांगी तथा प्रसाद ग्रहण किया। संवाद