फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉजिस्टिक हब को ग्रीन फील्ड कॉरिडोर से जोड़ने वाले मार्ग पर कार्य बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी में बनने वाले इंटिग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब को ग्रीन फील्ड कॉरिडोर से जोड़ने वाले मार्गों का काम रुकने से इस प्रोजेक्ट के निर्माण में असर पड़ रहा है। हालात यह है लगभग आधा दर्जन स्थानों पर कार्य अभी एकदम ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन

गत शुक्रवार को डीसी व रविवार को उप मुख्यमंत्री ने भले ही इस मामले में तेजी से कार्य करने के आदेश दिए हों, मगर अभी ऐसी संभावना नजर नहीं आ रही है। उधर, अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के चलते व कुछ तकनीकी कारणों से सड़क का कार्य अटका हुआ है। अगले पांच से सात दिनों में कार्य शुरू किया जा सकेगा।
खास बात यह है कि इस लॉजिस्टिक हब के लिए रेल कॉरिडोर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, मगर पांच साल पहले शुरू हुए इस हब के कार्य को तेजी से पूरा करने में कई बाधाएं आ रही हैं। अभी लगभग शुरुआती दौर में इस बड़े प्रोजेक्ट का कार्य शुरू हो पाया है। दूसरे कार्यों के लिए टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया जारी है। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि नांगल चौधरी से विधायक डॉ. अभय सिंह भी पूरी कोशिश में हैं कि किसी तरह इस प्रोजेक्ट के सभी कागजी कार्यों को तुरंत शुरू करवाया जाए। इसके लिए वे लगातार अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

----------------------
ताजीपुर व मुकंदपुरा में अटका है सड़क मार्ग का कार्य
रविवार को स्वयं उपमुख्यमंत्री ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर समीक्षा की थी। सबसे महत्वपूर्ण कार्य इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए सड़क मार्ग का है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से कनेक्ट करने के लिए हब तक का मार्ग बनना है। इसके लिए अप्रोच मार्ग से ओवरब्रिज का निर्माण होना है। मगर अभी तक यह शुरू भी नहीं हो पाए हैं। ऐसे में यह अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि पूरे कार्य में अभी लंबा समय निकल सकता है।
----------------------
नारनौल डिस्ट्रीब्यूटरी से हब तक पाइप लाइन का होना है अभी टेंडर
सिंचाई विभाग द्वारा नारनौल डिस्ट्रीब्यूटरी से हब तक लगभग 11 किलोमीटर डीआई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसका कार्य तभी शुरू हो पाएगा जब इसके टेंडर हो जाएंगे। इसके अलावा सड़क व बिजली से संबंधित कार्यों का भी अभी टेंडर अटका हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि लगभग दो सौ एकड़ जमीन का अधिग्रहण अभी और होना है। यह होने के बाद ही सही ढंग से कार्य शुरू हो सकेगा।
वर्जन
सभी अधिकारियों को दिए हैं आदेश, जल्द करें टेंडर
डीसी अजय कुमार का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द सभी बचे हुए टेंडर अलॉट करें जिससे काम शुरू हो सके। टेंडर अलॉट होते ही तय समय में काम को पूरा करवाएं। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम व दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट से जिले में औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि होगी। यह हब यहां के छह गांवों की जमीन पर बनेगा। इसके बनने के बाद यहां पर कई तरह के रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें